श्रीडूंगरगढ़ लाइव …13 अप्रेल 2023। भारत के संविधान निर्माता भारत रतन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित महारैली में जनप्रतिनिधियों के साथ कस्बे की आम आवाम ने हिस्सा लिया।

महारैली मोमासर बास अंबेडकर भवन से आरंभ होकर घुमचक्कर होते हुए मुख्य बाजार की सड़कों से अंबेडकर स्मृति संस्थान सरदारशहर रोड पहुंची।

जहां पर बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पण कर महा रैली का समापन किया गया। इस रैली का भव्य स्वागत शहर की जनता ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की। रैली में शामिल लोगों को शरबत पिलाया गया।

इस रैली में भाजपा नेताओं ने शिरकत की।जिनमें मुख्यतः पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत,पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, भाजपा नेता किशन गोदारा,बृजलाल तावणियाँ,शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया,भवानी तावणियाँ,तोलाराम जाखड़, महेश राजोतिया, डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल,विनोद गिरी गुसाई,पूर्व प्रधान रामलाल मेघवाल, लकेश चौधरी,शिवप्रसाद स्वामी,पार्षद मघराज तेजी,प्रकाश वाल्मीकि,जगदीश गुर्जर,हेमनाथ जाखड़ मौजूद रहे।


कांग्रेस के बीसूका सदस्य विमल भाटी, रालोपा के विवेक माचरा, पुखराज तेजी, अनिल वल्मीकि, विष्णु वाल्मीकि, तिलोक मेघवाल, सुभाष जावा,सांवरमल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।