Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

भाजपा पार्षद पर लगाया कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…10 अप्रेल 2023।
आज दिनांक 10 अप्रैल को सीताराम पुत्र मालाराम सोनी बिग्गा बास निवासी ने पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में उपस्थित होकर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका खेत जैसलसर गांव जाने के रास्ते पर स्थित है। 8 अप्रैल को वो अपने खेत के आगे कानाराम पुत्र मघाराम ब्राह्मण निवासी जेतासर के साथ खड़ा था। उसी समय आरोपी भाजपा पार्षद विनोद गिरी पुत्र नानू गर गुसाईं और विनोद गिरी का लड़का भरत दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ कर आए और आते ही गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने मुझ प्रार्थी के साथ थापा मुक्की और मारपीट की एवं आरोपी विनोद गिरि ने कुल्हाड़ी से वार किया,जिसे कानाराम ब्राह्मण ने बीच-बचाव करके रोक दिया। विनोद गिरी व उसका लड़का भरत दोनों वापस स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ कर भाग गए और जाते हुए जान से मारने की धमकी दी।पुलिस थाना श्री डूंगरगढ़ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच सहायक उप निरीक्षक हेतराम को सौंप दी गई है।

दोनों पक्षों में परस्पर मुकद्दमे दर्ज हुए है।

error: Content is protected !!