श्रीडूंगरगढ़ लाइव…30 मार्च 2023।एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम जैसे गगनभेदी उद्घोष उनके साथ पूरा गगन गुंजायमान हो गया।

हर तरफ भगवा रंग ही दिखाई दे रहा था।श्री डूंगरगढ़ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के परिवार से शुरू हुई विशाल धर्मयात्रा साडे 3 घंटे के बाद अपने अंतिम पड़ाव शहीद हेमू कलानी मार्ग सिंधी कॉलोनी पहुंची।

लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस धर्म यात्रा में हजारों धर्मावलंबी हिंदू संगठनों से जुड़े हुए व्यक्तियों और परिवारों ने भाग लिया।

किसी के हाथ में जय श्री राम लिखा हुआ झंडा था तो किसी के हाथ में हिंदुत्ववादी प्रतीक चिन्ह पताका लहरा रही थी।

हर किसी का सिर केसरिया जामे के साथ हिंदुत्व की पहचान लिए आगे बढ़ रहा था।
क्या पुरूष, क्या महिलाएं,क्या युवक,क्या युवतियां…. सब ओर सिर्फ भगवा ही भगवा।


नारा सिर्फ एक…जय श्री राम
हर तरफ केसरिया ही केसरिया फहरा रहा था।

धर्मयात्रा में साम्प्रदायिक सद्भाव की अद्भुत झलक दिखाई दी।सभी समुदायों ने धर्मयात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा से किया।

यात्रा के मार्ग में जगह जगह सेवादारों ने सेवाएं दी। यात्रा में शामिल सभी लोगो की थकान मिटाने के लिए आइसक्रीम,शर्बत, पिलाया गया।भाजपा देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने यात्रा में सेवादार के रूप में सेवाएं दी।
मुस्लिम समाज के लोगो ने यात्रियों को शर्बत पिलाया और पूरी यात्रा पर पुष्पवर्षा भी की।


यात्रा में भाजपा,कांग्रेस के सभी नेता और जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

यात्रा का समापन हेमू कालानी पार्क में हुआ जहाँ लालासर के महंत सच्चिदानंद ने अपने आशीर्वचन दिए।

प्रशासन रहा मुस्तेदी…

थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि रामनवमी पर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था के लिए 3 कार्यपालक मजिस्ट्रेट, 3 एसएसपी, उसीओ, 10 सीआई, 7 एसआई, 5 एएसआई 225 हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 15 ट्रैफिक जवान, 25 आरएसी के साथ श्रीडूंगरगढ़ थाना, सैरुणा थाना, कालू थाना, जसरासर थाना, बीछवाल थाना, नाल थाना, नोखा थाना, जामसर थाना और नापासर थाने के जवानों ने ड्यूटी निभाई।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।