Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

धर्मयात्रा से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च…एसपी गौतम ने किया निरीक्षण

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…29 मार्च 2023।कल है श्रीडूंगरगढ़ में धर्मयात्रा… तैयारियां जोरों पर है।कस्बे में किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तेद है।आज बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम श्रीडूंगरगढ़ के दौरे पर आई और प्रशासन की व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च धर्मयात्रा प्रारम्भ स्थल (भूतनाथ मंदिर)से आरम्भ हुआ और शहर के मुख्य बाजार से होता हुआ घुमचक्कर पर सम्पन्न हुआ।

 


पुलिस के दस्ते ने शहर के मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च किया।वृताधिकारी दिनेश कुमार,थानाधिकारी अशोक विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस किसी भी अव्यवस्था को रोकने की कमर कस चुकी है।


एसपी गौतम ने शहर में शांति,अमन और भाईचारे को कायम रखते हुए त्यौहार हो सौहार्द्रपूर्ण सद्भाव के साथ मनाने की बात कही।उन्होंने कहा कि धर्मयात्रा प्रशासन की सम्पूर्ण निगरानीमें होगी। पुलिस बटालियन ड्रोन ओर कैमरे से पूरी यात्रा पर नजर रखी जायेगी।

सम्पूर्ण फ्लैग मार्च का वीडियो देखें..

error: Content is protected !!