




श्रीडूंगरगढ़ लाइव…13 फ़रवरी 2023।
भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष महेंद्र राजपूत ने बताया कि आज युवा मोर्चा द्वारा आयोजित RUN FOR YOUTH संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में 500 के करीब प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया औऱ योग,व्यायाम व नशा मुक्ति का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताराचंद सारस्वत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा इस देश के भविष्य है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा युवाओ को देशहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है।पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर पारीक भाजपा नेता किशनाराम गोदारा ने भी युवाओ का जोश बढ़ाया।प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ के विजेता जालूराम डिफेंस अकादमी ओर दूसरे स्थान पर कस्बे के रामप्रताप ओर तृतीय स्थान पर गोपाल सारण रहे। पुरुस्कार स्वरूप 5100/-,3100/-,2100/- रुपये विजेताओं को दिए गये।

महिला वर्ग में सुलोचना पुत्री भंवरलाल उदरामसर,माया पुत्री चेतनराम द्वितीय स्थान पर एवं पूजा पुत्री बीरबल राम बिरमसर तीसरे स्थान पर रही।प्रतियोगिता के समापन पर युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष उत्तमनाथ सभी आगन्तुकों को धन्यवाद दिया।
युवा मोर्चा के भवानीसिंह, किशन पुरी,योगेश सारस्वत,मनीषगिरी, आशीष सोनी, प्रताप सिंह, मनोज कायल, पवन स्वामी, नवरत्न सिंह, श्री भगवान पारीक, रेवत नाथ उपस्थित रहे।मंच का संचालन युवा मोर्चा के भवानी तावणियाँ ने किया। महावीर प्रजापत शहर अध्यक्ष, मांगीलाल गोदारा, विक्रमसिंह सत्तासर, रेखा भादानी, सुभाष कमलिया, राजेंद्र राजपुरोहित,मनोज गुसाईं,ममता व्यास आदि ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।












अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।