




श्रीडूंगरगढ़ लाइव…13 फ़रवरी 2023।
श्री डूंगरगढ़ नगरपालिका हमेशा से ही विवादित रही है। श्रीडूंगरगढ़ की नगरपालिका का विवादों से चौली दामन का साथ रहा है।
कभी भ्रष्टाचार को लेकर कभी अफसरों की तानाशाही को लेकर और कभी अफसरों के बार-बार बदली को लेकर।नगरपालिका कर्मचारियों में भी आपसी विवाद और मुकद्दमे बाजी भी यहाँ होती रही है।
आज भी नगरपालिका में एक अलग ही आंदोलन देखने को मिल रहा है एक तरफ पार्षदों को एक गुट ने नगर पालिका के कर्मचारियों को बाहर निकाल कर ताला लगा दिया है।


वहीं दूसरी तरफ कुछ पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष के साथ नगर पालिका परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

जनता असमंजस में है कि कौन किसके खिलाफ धरने पर है..?बाहर जो बैठे हैं वह कह रहे है कि प्रशासन उन्हें सही तरीके से काम नहीं करने दे रहा है, उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है, न ही अधिशासी अधिकारी को स्थाई रूप से यहां पर नियुक्ति दी जा रही है।जनता के काम नहीं हो रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ जिन पार्षदों ने नगरपालिका के ताला लगाया है उनका कहना है कि जो वर्तमान नगर पालिका है वह काम नहीं कर रही है ।भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उनकी खिलाफत नगर पालिका चेयरमैन और प्रशासन के खिलाफ है ।लगता है श्री डूंगरगढ़ की नगरपालिका दो गुटों में विभाजित हो गई है। एक तरफ नगर पालिका अध्यक्ष और उनका गुट है।दूसरी तरफ उनके विरोधियों का गुट है। जनता इनके क्रियाकलापों को देखकर स्वयं असमंजस में है कि कौन सही है कौन गलत है…?
आमजन में चर्चा है कि सारा खेल नगर पालिका में कमाई की मलाई का है।जनता का मानना है कि ये उनके भरोसे पर कुठाराघात है जो भरोसा उन्होंने मौजूदा पार्षदों को चुनकर किया था। यह नगरपालिका हमेशा से ही विवादों में रही है।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।