




श्रीडूंगरगढ़ लाइव…12 फ़रवरी 2023।
आज पूरे दिन शहर के हर नुक्कड़ पर,चाय और पान दुकानों पर चर्चा का एक ही विषय था…”शहर में होने वाली मुनादी का”
पूरे दिनभर शहर में एक टेम्पो द्वारा कल नगरपालिका के आगे धरने के प्रचार किया जा रहा था।
लोगो मे सस्पेंस बना हुआ था कि ये धरना किसके द्वारा प्रायोजित है..?
कौनसे पार्षद इस धरने को कर रहे है..?
और कौन इस धरने पर बैठेगा..?
धरने के कारणों के बारे में भी अलग अलग कयास स्थानीय नगरवासियों द्वारा लगाए जा रहे थे।
अब खबर है कि नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा के नेतृत्व में ही धरना दिया जा रहा है।
अध्यक्ष शर्मा ने धरने के विषय मे बताते हुए कहा कि ये धरना नगरपालिका प्रशासन और सरकार के खिलाफ दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ये धरने के कारणों के बारे में जानकारी साझा की है:-
- लंबे समय से अधिशाषी अधिकारी की नियुक्ति नही होने के विरुद्ध
- नगर पालिका की बेशकीमती जमीन कांग्रेस पार्षद सलीम बहलीम द्वारा कब्जा किए जाने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष के स्थानीय पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने और प्रशासन और भूमाफिया के तालमेल से नगरपालिका की करोड़ों की जमीन कब्ज़ा जाने के विरोध में
- शहर की सफाई व्यवस्था नहीं करने के विरोध में
- शहर की लाइट व्यवस्था सुचारू नहीं होने बाबत
- प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टे बनाने के लिए सरकार द्वारा ₹501 की राशि निर्धारित की गई थी लेकिन स्थानीय कर्मचारियों ने जनता के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए मनमाफिक चार्ज लगाकर जनता से वसूले जा रहे हैं। आप जनता के साथ सरासर अन्याय हो रहा है और भाजपा का नगर पालिका अध्यक्ष होने के कारण हमारे साथ सुतल सोतेला व्यवहार किया जा रहा है।
नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा ने जनता से अपील की है कि वह नगरपालिका के आगे प्रशासन के खिलाफ धरने में उनका साथ दें। नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद इस भ्रष्टाचार, कुप्रशासन और जनता के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ है
ये पार्षद रहेंगे साथ मे :- विनोद गिरी,सुमन देवी,लक्ष्मी देवी सेठिया,भरत सुथार,लोकेश गोड,रजत आसोपा,जगदीश पुरोहित,पवन उपाध्याय,सत्यनारायण जी नाई,पूजा,राधा देवी,विक्रम सिंह,तीजा देवी










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।