




श्रीडूंगरगढ़ लाइव…12 फ़रवरी 2023।
बीकानेर में होगा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेगी इसमें शिरकत ।
संस्कृति महोत्सव 25 फरवरी से शुरू होगा जो 5 मार्च तक चलेगा। राष्ट्रपति का 27 फरवरी को आगमन का कार्यक्रम है। डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम में यह समारोह आयोजन होगा ।केंद्रीय संस्कृति मंत्री और बीकानेर के सांसद श्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
मंत्री जी ने बताया कि उत्सव में करीब एक हजार नामी गिरामी कलाकार आएंगे। स्थानीय कलाकारों को भी भाग लेने का मौका मिलेगा।इस आयोजन के लिए बीकानेर को सजाया जाएगा ।
राष्ट्रपति जूनागढ़ किला,देेेशनोक करणी माता मंदिर भी जा सकती है। राष्ट्रपति के आने की सूचना मिलने पर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है । आयोजन के लिए करणी सिंह स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है। बीकानेर जिला कलेक्टर डॉ भगवती प्रसाद कलाल ने इस खबर को पुख्ता करते हुए बताया कि प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। इसके साथ ही बीकानेर निकायों को भी मई में 100 साल पूरे हो रहे हैं,उसके लिए भी बीकानेर के वरिष्ठ नागरिको एवं वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया जाएगा।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ में हुई भाजपा मोमासर मंडल कार्यसमिति की बैठक, सांवतसर में हुई भाजपा बापेऊ मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, पंचायत समिति में पौधारोपण करके पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश।
बिग ब्रेकिंग । केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेगवाल पहुंचे श्रीडूंगरगढ़। कार्यकर्ता कर रहे है स्वागत।
इस विटामिन की कमी वाले लोगों को खाना चाहिए बैंगन, साथ ही मिलेंगे ये 2 अन्य खनिज भी