
श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज 31मई 2021। तुलसी का पौधा ऐसा है जो आपको मुसीबतों के बारें में पहले से ही सतर्क कर देता है। इस बारे में धर्म ग्रंथों में भी बताया गया है।जिसके अनुसार जिस घर पर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो उस घर से सबसे पहले लक्ष्मी यानी कि तुलसी चली जाती है क्योंकि दरिद्रता, अशांति या क्लेश जहां भी होता है वहां लक्ष्मी जी का निवास कभी नही होता।
शास्त्रों के अनुसार तुलसी के सुखने का कारण
हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी को जन्म से मृत्यु तक काम आने वाला पौधा माना जाता है। मामूली सा दिखने वाला यह तुलसी का पौधा हमारे घर के सभी दोष को दूर करता है। जिससे आप और आपका परिवार निरोग- सुखमय होने के साथ समृद्धि से भरपूर होता है।
घर में कभी भी सूखा तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे को कुएं या किसी पवित्र स्थान पर बहा देना चाहिए और नया पौधा लगाना चाहिए।
ज्योतिषी के अनुसार
ज्योतिषों के अनुसार तुलसी का पौधा बुध के कारण सुखता है, क्योंकि बुध ग्रह हरे का प्रतीक होता है और पेड़-पौधें, हरियाली का प्रतीक होता है। यह एक ऐसा ग्रह होता है जो दूसरों ग्रहों के अच्छे और बुरे प्रभाव जातक तक पंहुचाता है। बुध के प्रभाव से ही तुलसी के पौधे में फूल लगने लगते हैं। तुलसी वास्तु के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इससे घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधा लगाना चाहते हैं तो उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। इसके अलावा आप चाहे तो ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए, अन्यथा यह आपको फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है।
कुछ ऐसे खास दिन भी होते हैं जब तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार हर रविवार, एकादशी और सूर्य और चंद्र ग्रहण के समय तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। साथ ही इन दिनों में और सूर्य छिपने के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। इसके अलवाना व्यक्ति रविवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालता है और रविवार को छोड़कर प्रतिदिन शाम को घी का दीपक जलाता है, उसके घर में सदा लक्ष्मी जी का वास रहता है।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ में हुई भाजपा मोमासर मंडल कार्यसमिति की बैठक, सांवतसर में हुई भाजपा बापेऊ मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, पंचायत समिति में पौधारोपण करके पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश।
बिग ब्रेकिंग । केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेगवाल पहुंचे श्रीडूंगरगढ़। कार्यकर्ता कर रहे है स्वागत।
इस विटामिन की कमी वाले लोगों को खाना चाहिए बैंगन, साथ ही मिलेंगे ये 2 अन्य खनिज भी