Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

श्रीडूंगरगढ़ छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के कार्यकारिणी का हुआ शपथग्रहण कार्यक्रम।सामाजिक एकता का दिया संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज 28 मार्च 2025

श्रीडूंगरगढ़ में छः न्याति ब्राह्मण महासंघ की तहसील कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न गणमान्य उपस्थिति अतिथियों के की प्रेरणादायक विचार नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ।समारोह की अध्यक्षता स्वामी विमर्शानंद गिरी महाराज ने की, जबकि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्य वक्ता की भूमिका निभाई।

इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया, नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा एवं जिलाध्यक्ष एडवोकेट कौशल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के सरकारी कर्मचारियों व पत्रकारों को मंचस्थ अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अतिथियों के प्रेरणादायक विचार

स्वामी विमर्शानंद गिरी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज का कर्तव्य केवल पूजन-अर्चन तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे समाज के सभी वर्गों को मार्गदर्शन देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को अपनाते हुए समाज को दिशा प्रदान करें।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि ब्राह्मण समाज सनातन संस्कृति का संरक्षक है और समाज को जोड़ने में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने सबकी एकता और परंपराओं को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा ने नवगठित तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई। तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक , महामंत्री प्रवीण पालीवाल, शहर अध्यक्ष रजत आसोपा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार व्यास सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता राजकुमार शर्मा ने किया। समारोह में समाज के कई वरिष्ठजन, युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

error: Content is protected !!