श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 30 जनवरी 2025
बीकानेर से प्रयागराज महाकुंभ यात्रा पर निकले श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों का श्रीडूंगरगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा के नेतृत्व में यह यात्रा निकली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।स्वागत कार्यक्रम में महामंत्री ओंकारमल शर्मा, जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कपिल शर्मा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक, महामंत्री एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, जगदीश सिखवाल, गजानंद शर्मा, रामनिवास पांडिया, रजत आसोपा, सत्तीस पारीक, मनोज कायल, अशोक पारीक, चेतन सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं और जयकारों के साथ स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा ने महासंघ के उद्देश्यों और सामाजिक एकता को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महासंघ की यह यात्रा धार्मिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने महासंघ के कार्यों की सराहना की और इसे समाज के उत्थान के लिए महत्त्वपूर्ण बताया। स्वागत के उपरांत पदाधिकारी व यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए।












अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।