श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 24 अक्टूबर 2024
राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस ने सातों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। झुंझुनूं से वर्तमान सांसद के बेटे को मैदान में उतारा गया है। वहीं, रामगढ़ विधानसभा सीट से आर्यन जुबेर को टिकट मिला है। वे पूर्व विधायक जुबेर खान के बेटे हैं।पार्टी ने सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर गठबंधन की चर्चाओं को खत्म कर दिया है। भाजपा नेता सवाई सिंह चौधरी ने पत्नी को कांग्रेस का टिकट मिलते ही रातोंरात पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।करीब चार दिन पहले भाजपा भी उपचुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। इसमें उसने 6 सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा की थी। चौरासी सीट पर पार्टी ने प्रत्याशी अब तक घोषित नहीं किया है। जबकि उपचुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।