Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

पूनरासर धाम में होगा प्रभु राम का राज्याभिषेक और हनुमान का महारुद्राभिषेक

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 11 अक्टूबर 2024

श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति की ओर से दशहरे पर पूनरासर धाम में राम का राज्याभिषेक एवं पूनरासर हनुमान का महारुद्राभिषेक, हवन, महाज्योत एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।।बंशीलाल व्यास ने बताया कि पं. नथमल पुरोहित और श्रीधर महाराज के सानिध्य में 12 अक्टूबर को यह आयोजन होगा। इसके लिए 11 अक्टूबर सायं 7 बजे से बसों की रवानगी होगी।कार्यक्रम में बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत उपस्थित रहेंगे। पूनरासर धाम में होने वाले इस महारुद्राभिषेक की तैयारी में रतन लाल बोथरा, महावीर बोथरा, विनोद व्यास, गिरिराज हर्ष, पं. जय किशन पुरोहित, भैरुरतन पुरोहित, कैलाश ओझा, रोशन बोथरा, अजय ओझा, हर्षवर्धन व्यास, यशवद्धन व्यास, संजय कुमार जुटे हैं।

error: Content is protected !!