श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 6 अक्टूबर 2024
सालासर बालाजी मेले के जैसे जैसे दिन नजदीक आ रहे है भगतो ने पैरो के घुघरू बांध लिए है और नाचते गाते बालाजी के मेले पहुचेंगे। क्षेत्र के हर गांव से लगभग पैदल यात्री संघ बालाजी महाराज के दर्शन करने जायेगे।भगत इतने खुश है की आज से तैयारिया चालू है। संघ सदस्य संघ के बैनर ,यात्रा की तैयारिया ,पैदल यात्रियों की ड्रेस, खाने की व्यस्था,कोण संघ को स्वमानी देगा।चाय नाश्ता आदि की पहले से ही तैयारिया चालू हो गई है। उदरासर गांव में बालाजी महाराज का पैदल संघ दोनो बासो से अलग अलग तारीख को रवाना होता है। आथूना बास बालाजी मंदिर से संघ 14 अक्टूबर 2024 सोमवार को 6.15 सुबह निकलेगा । वही अगुना बास से हरिराम जी महाराज के मंदिर से संघ 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 5.15 पर निकलेगा।संघ डीजे पर बालाजी महाराज के भजनों के साथ भगतगण पैदल यात्री नाचते गाते हुवे निकलेगा। जिसमे बच्चे, महिलाए, युवा, बुजुर्ग सभी होगे। उदरासर गांव की बड़ी खासियत और बालाजी महाराज पर असीम विश्वास है की जैसे ही संघ रवाना होता है पूरा गांव संघ को रवाना करने गांव के बाहर तक जाते है और पैदल यात्रियों को माला और तिलक लगाकर रवाना करते है।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।