श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 11 सितंबर 2024
क्षेत्र में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति खासी गर्माई हुई है। क्षेत्र के कांग्रेसी नेता एवं प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान गोदारा ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता की और से आभार जताया। गोदारा ने गहलोत द्वारा चलाई गई सामाजिक कल्याण और विकास कार्यों को राज्य के लिए ऐतिहासिक एवं यादगार बताया। इस दौरान क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान गहलोत ने पार्टी को मजबूत करने को कहा।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।