श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 31 अगस्त 2024
डीजे रोकने की बात को लेकर दो समुदायों के बीच झगड़ा हो गया। घटना सरदारशहर की है।जिसके बाद एक पक्ष के लोग धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश का प्रयास किया। वहीं घटना को लेकर आज सरदारशहर बाजार बंद रहा।वार्ड पार्षद मदन ओझा ने बताया कि शहर से एक संघ पैदल धार्मिक यात्रा रामदेवरा जा रहे थे। इसमें डीजे भी बजाया जा रहा था। रास्ते में एक धार्मिक स्थल के पास डीजे बजाने की बात को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पैदल यात्रियों के साथ मारपीट कर दी। जिससे आक्रोशित लोग सब्जी मंडी के पास इकट्ठे हो गए और धरना दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की।थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि घटना को लेकर तीन लोगों को राउंड कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।