श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 23 अगस्त2024
गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र स्थित मंदिर परिसर में पानी की टंकी बनाई जा रही है। इसके शिलान्यास के लिए बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास पहुंचे थे। यहां पुजारी परिवार ने कहा- ये जमीन सरकारी नहीं है और बिना अनुमति के टंकी बनाई जा रही है। व्यास जैसे ही शिलान्यास के लिए अपनी गाड़ी से उतरकर आए। वैसे ही कुछ लोग आगे आ गए। उन्होंने बताया कि टंकी का शिलान्यास गलत हो रहा है। उन्हें ये काम नहीं करना चाहिए। महिलाएं बीच में बोलने लगी तो विधायक ने कहा कि आम जनता के लिए टंकी बन रही है। व्यास आगे बढ़ने लगे तो एक युवक ने उन्हें रोकने की कोशिश की।व्यास ने उसका हाथ हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो फिर रोकने का प्रयास हुआ। इसके बाद व्यास आगे निकल गए। यहां फिर कुछ महिलाओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस विरोध को देखते हुए व्यास समर्थक भी आगे आ गए। जैसे तैसे ये कार्यक्रम किया गया।
विधायक के विरोध में नारेबाजी
मौके पर विधायक व्यास के विरोध में नारेबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। न सिर्फ युवकों ने बल्कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी जेठानन्द व्यास के खिलाफ नारेबाजी की। जिसकी परवाह किए बिना व्यास ने कार्यक्रम को पूरा किया। इस दौरान महिलाओं और युवकों ने व्यास पर एक तरफा सोचने का आरोप लगाया।नगर निगम मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने इस जमीन को निगम का बताते हुए निर्माण के लिए स्वीकृति दी थी। मेयर का कहना है कि टंकी के निर्माण से आखिरी छोर तक बैठे व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्र में टंकी निर्माण से वार्ड संख्या 26, 46 और 47 के निवासियों को पानी मिल सकेगा।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।