श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 6 अगस्त 2024
भारतीय जनता पार्टी को बीकानेर में स्थापित करने वाले नेता रिखबदास बोड़ा का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बोड़ा का अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी सेंटर पर इलाज चल रहा था। पहले भी कई बार बीमार हुए और ठीक हो गए, लेकिन इस बार उन्होंने अंतिम सांस ली।
बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में एक रिखबदास बोड़ा जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े थे। जनसंघ का भाजपा में विलय हुआ, इसके बाद वो भाजपा में सक्रिय रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के साथ काम कर चुके रिखबदास बोड़ा राजनीति के साथ ही व्यापारियों के संगठन में भी सक्रिय रहे। उन्होंने बीकानेर के व्यापार मंडल में भी सक्रिय रहे, खासकर फड़ बाजार के व्यापारियों के लिए संघर्ष किया। भैरोसिंह शेखावत जब भी बीकानेर आते, तब बोड़ा से अवश्य मिलते थे। बोड़ा ने अपने व्यक्तिगत काम कभी राजनीति का उपयोग नहीं किया। भाजपा नेता रहे हरिशंकर भाभड़ा के भी बोड़ा नजदीकी रहे। वैचारिक रूप से हमेशा कांग्रेस विरोधी रहे बोड़ा ने भाजपाप्र त्याशियों को जीत दिलाने के लिए भरसक प्रयास किया। अंतिम समय में उनके पुत्र रामेश्वर बोड़ा और योगेश बोड़ा उनके पास रहे। उनका अंतिम संस्कार बीकानेर में ही पैतृक श्मसान घाट पर होगा।
बोड़ा के निधन पर बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास कुछ दिन पहले ही अस्पताल में उनका हालचाल पूछने गए थे। तब बोड़ा वेंटिलेटर पर थे।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।