श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 28 जुलाई 2024
राजस्थान समेत 9 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। अब राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे। वे महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात राज्यपाल नियुक्त किए।
हरिभाऊ किसनराव बागड़े का जन्म 17 अगस्त 1945 को औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे में एक मराठा परिवार में हुआ था। वे पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व सीट से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के कल्याण काले के खिलाफ फुलंबरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता था। उसी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव जीता था। जब भाजपा ने 2014 में महाराष्ट्र में अपनी पहली सरकार बनाई, तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया था। महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
किसे, कहां का राज्यपाल बनाया गया
• हरिभाऊ किसनराव बागड़े – राजस्थान
• जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना
• ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम
• संतोष कुमार गंगवार – झारखंड
• रामेन डेका – छत्तीसगढ़
• सीएच विजयशंकर – मेघालय
• सी.पी. राधाकृष्णन – महाराष्ट्र
• गुलाब चंद कटारिया – पंजाब (केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।)
• लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम (मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार)










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।