श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 13 जुलाई 2024
आज भारतीय जनता पार्टी की व्रहद प्रदेश कार्य समिति कि मिटीग जयपुर में रखी गई जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल ,प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्र के मंत्री अर्जुन राम मेगवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित बड़े नेता मौजूद रहे। नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उपस्थित प्रदेश भर से आए संगठन पदाधिकारियों का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों ने सकारात्मक मार्गदर्शन किया। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश सह- प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, केन्द्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम माथुर, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधराराजे सिंधिया, केन्द्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक सारस्वत के साथ कोलायत विधायक भाटी व राज्य मंत्री रामगोपाल सुधार जिला उपाध्यक्ष कुंभाराम सिद्ध ,विनोद गिरी सहित नेता मौजूद रहे











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।