श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 27 जून 2024
भाजपा के ओबीसी मोर्चा की बीकानेर संभाग स्तरीय बैठक सरदारशहर में हुई। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरि गुसाईं ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक चर्चा के साथ प्रदेश को हरित बनाने पर भी चर्चा हुई जिसमें ‘हरा-भरा प्रदेश हमारा’ अभियान के तहत 6 जुलाई तक मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा अपनी मां के नाम से एक पेड़-पौधे लगाने और उसके संरक्षण व संवर्द्धन का संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुनील यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, जिलाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष राजाराम सहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।