श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 13 जून 2024
सीढ़ियां चढ़ते समय कई बार लोगों की सांस फूलने लगती है। कई बार तो ऐसा होता है कि लोग 10-12 सीढ़ी चढ़ने के बाद ही थक जाते हैं। फिर भी इस स्थिति को नॉर्मल मानकर लोग नजरअंदाज करते हैं। बता दें ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, सांस का फूलना नॉर्मल नहीं है बल्कि कई बीमारियों का गंभीर लक्षण हो सकता है। चलिए जानते हैं सीढ़ी चढ़ते समय अगर सांस फूल रही है तो आपको क्या समस्या है?
सीढ़ियां चढ़ते समय क्यों फूलती है सांस:
सीढ़ियां चढ़ते समय अगर सांस फूल रही है तो इसके पीछे दो वजह हो सकते हैं। पहला आपका फेफड़ा ढंग से काम नहीं कर रहा है और ऑक्सीजन लेवल में कमी है। दूसरा है आपके दिल के कामकाज का गड़बड़ाना जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं है और सांस फूल रही है।
सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलने पर हो सकती हैं ये समस्याएं:
अस्थमा (Asthma): सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलने की समस्या अस्थमा के मरीजों में देखी जाती है। हालांकि ये स्थिति बेहद गंभीर है। अगर कुछ ही सीढ़ियां चढ़ने पर शासन फूलने लगे तो समझ जाएं आपके लंग्स कमजोर हो गए हैं। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए और अपनी लाइफस्टाइल को भी बेहर करना चाहिए।
मोटापा (Obesity): मोटापे से ग्रसित लोगों को भी सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलने की समस्या होती है। बता दें, वजन बढ़ने से फेफड़ों की दीवार पर ज़्यादा वजन पड़ता है जिससे मांसपेशियों के लिए सांस लेना कठिन हो जाता है। इसलिए जब मोटापे से ग्रसित लोग सीढ़ियां चढ़ते हैं तो सांस फूलने लगती है।
क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) : क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज ज़्यादतार धूम्रपान करने की वजह से होती है। स्मोकिंग की वजह से फेफड़े अंदर से बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं।इस वजह से सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूल सकती हैं।
हार्ट डिजीज (Heart Disease): जिन लोगों का दिल कमजोर होता है उन्हें भी सीढ़ियां चढ़ते समय गहरी और ज़ोर से सांस लेना पड़ता है।अगर आप भी सांस फूलने की समस्या से परेशान हैं तो तुरंत चेकअप कराएं










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।