Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

बड़ी खबर भाजपा ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष बने श्रीडूंगरगढ़ के विनोद गिरी गुसाईं, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज 17मार्च 2024

श्रीडूंगरगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता और पार्षद विनोदगिरि गुसाई को भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी है। गुसाईं ने पार्टी नेताओं और भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालिमसिंह भाटी का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक आम कार्यकर्ता पर पार्टी के विश्वास का आधार माना है। गुसाईं ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमे किसी भी आम कार्यकर्ता को उसकी मेहनत और सेवा का फल अवश्य मिलता है। गुसाईं के समर्थकों ने उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है। भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ, एड. चंद्रप्रकाश बारूपाल, चाँदरतन घोटिया, मनीष गिरी गुसाईं और अन्य समर्थकों ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुसाईं को बनाये जाने पर प्रदेश और जिला नेतृत्व को धन्यवाद दिया है

error: Content is protected !!