श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 15 मार्च 2024
बीकानेर के कलेक्टरी परिसर में प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के नेताओं पर शुक्रवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई कांग्रेस नेताओं के पीठ और पैर में लाठियों के निशान बन गए। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता यहां बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस लाठीचार्ज में देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा और शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के भी गंभीर चोट आई।यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से एकत्र हुए और कलेक्टरी पर विरोध करने पहुंच गए। विरोध के दौरान ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बेरिकेड्स पर चढ़कर आगे जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं जबरन नीचे उतारा गया तो यूथ कांग्रेस के नेताओं ने विरोध किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों पीटा गया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के पीठ पर लाठी का वार लगा तो किसी के पैर और हाथ में। इन कार्यकर्ताओं ने बाद में अपनी कमर दिखाते हुए भाजपा सरकार का विरोध किया। लाठी चार्ज में तोलाराम सियाग और राजेश गोदारा के भी कमर व पैर में चोट आई है।
लाठियों से नहीं डरते : बिशनाराम
उधर, लाठीचार्ज का विरोध करते हुए देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम ने कहा कि हम लाठियों से डरने वाले नहीं है। यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में बीकानेर के यूथ अपने हक की बात करने के लिए गए थे। उनसे बात करने के बजाय भाजपा सरकार ने लाठी चार्ज करवा दिया। ये हालात तब है जब सरकार के दो-दो मंत्री बीकानेर में आए हुए हैं। इस शर्मनाक कृत्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।