Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

बिग ब्रेकिंग: श्रीडूंगरगढ़ नाबालिग से दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 17 फरवरी 2024

श्रीडूंगरगढ़ के एक गांव में स्कूल छात्रा के साथ गैंगरेप करने और उसका वीडियो बनाने के आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया था।लड़की के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि उसकी लड़की स्कूल की आधी छुट्टी होने पर घर खाना खाने आई थी। वापस लौटते समय देवीलाल गोस्वामी उसे लिफ्ट देने के बहाने के अपनी बाइक पर ले गया। एक स्थान पर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दो युवकों अमर गिरी व घनश्याम गिरी ने उसका वीडियो भी बनाया। शिकायत मिलने के साथ ही पुलिस ने लड़की का मेडिकल मुआयना करवाया। उसके बयान लिए। तीनों युवकों को पुलिस ने तुरंत डिटेन कर लिया था लेकिन बयान के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अमर गिरी, घनश्याम गिरी और देवीलाल गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। तीनों से सख्ती के साथ पूछताछ की गई।तीनों युवकों की उम्र महज 18 से 24 साल के बीच है। देवीलाल गोस्वामी की उम्र महज 19 साल है जबकि अमर गिरी 24 साल का है। वहीं तीसरा आरोपी घनश्याम गिरी महज 18 साल का है। तीनों बालिग हैं। इस मामले में पुलिस आगे छानबीन कर रही है।

error: Content is protected !!