श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 20जनवरी 2024
माणकासर गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित करीब पचास पक्षी मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। पक्षियों की अचानक हुई मौत का कारण जांचने के लिए वेटरनरी डॉक्टर्स की टीम मौके पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह ही राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव गांव में जगह-जगह फैले हुए मिले। इसके बाद अन्य पक्षी भी मृत अवस्था में मिले।
श्रीडूंगरगढ़ के मणकरासर गांव में सुबह लोगों ने देखा कि कुछ मोर के शव पड़े हैं। आसपास घूमने पर कुछ और शव दिखाई दिए। जिसमें 6 कौवे, 24 मोर, 6 तीतर, 4 कबूतर, एक दर्जन चिड़िया धीरे धीरे मृत मोर की संख्या पच्चीस के आसपास पहुंच गई। गांव वालों ने ही वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंची है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार भी मणकरासर पहुंचे है। कुछ मोर के सुबह ही शव मिल गए थे और कुछ बाद में तड़पते हुए दम तोड़ गए।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।