Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के दोनों आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 10 अक्टूबर 2023

राजस्थान के जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ सेक्टर 22 A से गिरफ्तार किया है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरी वारदात में कुल 17 बार फायरिंग की गई थी।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने चेतावनी देते हुए कहा है कि राजस्थान पुलिस पति की हत्या करने वालों का एनकाउंटर कर दे। उन्होंने कहा कि अगर एक आवाज लगा दी तो हालात खराब हो जाएंगे। इसलिए 72 घंटों में आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया जाए, नहीं तो पूरे देश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी पहली और आखिरी मांग एनकाउंटर ही है। अगर हमारी मांगें सुनी जाती हैं तो ठीक है, वर्ना अपने तरीके से समझाना हमें भी आता है। पहले मेरे पति ने समझाया था, अब मैं समझाऊंगी। शीला शेखावत ने कहा कि हमने कई बार प्रशासन को बताया था कि हमारे पति को खतरा है। धमकियां दी जाती थीं, कई बार लेटर जारी किए जाते थे।

शीला शेखावत ने कहा कि मैंने कई बार प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। सुरक्षा की मांग को लेकर हमने साल 2016 में आंदोलन भी किए थे, लेकिन इसके बावजूद सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। इस मामले में सरकार ने सरासर अनदेखी की है। सरकार की ओर से अगर हमें सुरक्षा मिल गई होती तो ये इतना बड़ा कांड नहीं होता। उन्होंने कहा कि ये जो षड्यंत्र है, इसमें बड़े बड़े लोग शामिल हैं। जिस दिन इस मामले का चिट्ठा खुलेगा, उस दिन सब सामने आ जाएगा। शीला शेखावत ने कहा कि मेरे पति सुखदेव सिंह श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के माध्यम से गरीबों का साथ देते थे, अब मैं लोगों के साथ करणी सेना के माध्यम से उनके सुख दुख में खड़ी रहूंगी।

जयपुर में की गई थी गोगामेड़ी की हत्या

बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा ने ली। हत्या के आरोपी रोहित राठौर और नितिन फौजी सुखदेव सिंह के घर पहुंचे थे। रोहित राठौर राजस्थान के अलवर का रहने वाला है, जबकि, नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ का निवासी है। नितिन सेना में सिपाही है। उसकी पोस्टिंग राजस्थान के अलवर में है। 8 नवंबर को वह दो दिन की छुट्टी लेकर घर पहुंचा था, लेकिन इसके बाद उसने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।

error: Content is protected !!