Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

हाई बीपी के मरीज रोज खाएं 2 अमरूद, धमनियां तो स्वस्थ रहेंगी ही दिल पर भी नहीं पड़ेगा कोई प्रेशर

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 17 अक्टूबर 2023

अमरूद खाना किसे नहीं पसंद। ये एक ऐसा फल है जिसे कच्चा खाना या पकाकर खाना भी अच्छा लगता है। लेकिन, अगर हम कहें कि ये आपके दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है तो? दरअसल,  जर्नल की एक रिपोर्ट बताती है अमरूद का सेवन  आपके दिल की सेहत के लिए अच्छा है। अमरूद में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि धमनियों को स्वस्थ रखने के साथ ब्लड सर्कुलेशन के लेवल को भी स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा ये ज्यादा से ज्यादा दिल पर प्रेशर क्रिएट करने वाले कारकों को कम करते हैं।

हाई बीपी में अमरूद खाने के फायदे-

1. पोटेशियम से भरपूर है अमरूद

हाई बीपी में अमरूद खाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें पोटेशियम होता है जो कि धमनियों को खोलने और इसकी दीवारों को हे ल्दी रखने में मदद करता है। इससे होता ये है कि धमनियां जब चौड़ी होती हैं तो ब्लड सर्कुलेशन आसान होता है। इसकी वजह से खून को पंप करने में दिल पर कोई प्रेशर नहीं पड़ता। साथ ही ये सोडियम के लेवल को भी बैलेंस करने में मददगार है।

2. गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मददगार

गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अमरूद का सेवन फायदेमंद है। ये खराब ब्लड लिपिड को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मददगार है। इससे धमनियों को नुकसान नहीं होता और ये अंदर से हेल्दी रहती हैं।

साबुन से कम से कम 20 सेकेंड तक करें हाथों की सफाई, ये 3 बीमारियां हमेशा रहेंगी दूर

3. सॉल्युबल फाइबर से भरपूर

अमरूद सॉल्युबल फाइबर से भरपूर है। इससे आपको खून में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल के कणों को कम करने और ट्राइग्लिसराइड को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे शरीर में अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता है और दिल का काम काज सही रहता है। तो, इन तमाम कारणों से हाई बीपी के मरीजों को रोजाना 2 अमरूद का सेवन करना चाहिए। साथ ही अमरूद इम्यूनिटी बूस्टर भी है जो कि आपको मौसमी इंफेक्शन और कई बीमारियों से बचा सकता है।

 

error: Content is protected !!