Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल साबित हो सकता है जानलेवा, इसे कंट्रोल रखने के लिए क्या खाये-क्या नहीं…?

श्रीडूंगरगढ लाइव न्यूज़ 14अक्टूबर 2023

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए आवश्यक फैट है हालांकि यह हानिकारक तब हो जाता है जब शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाती है। बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा हृदय रोग, स्ट्रोक और कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपने आहार को ठीक रखने पर ध्यान दें।

आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं…?

गंभीर और जानलेवा समस्याओं का हो सकता है खतरा

डॉक्टर बताते हैं, कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ने का सबसे अधिक दुष्प्रभाव हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाने वाला माना जाता है। जब कोलेस्ट्रॉल धमनियों की दीवारों पर जमा हो जाता है, तो इसे एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है। समय के साथ कम उम्र के लोगों में भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ने का जोखिम हो सकता है। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आहार में किस प्रकार से बदलाव किया जाना चाहिए…?

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

डॉक्टर कहते हैं, आहार में प्लांट बेस्ड चीजों को शामिल करना न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक है साथ ही इसके सेहत पर और भी कई प्रकार से सकारात्मक असर हो सकता है। इन खाद्य पदार्थों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पेट को ठीक रखने के साथ शरीर की विषाक्तता को कम करने में भी सहायक हैं। आहार में इन खाद्य पदार्थ शामिल करके कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में लाभ मिल सकता है।

उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ, बीन्स, ब्रोकली, शकरकंद और कई प्रकार की सब्जियां।

साबुत अनाज, जैसे जई, साबुत गेहूं की ब्रेड, ब्राउन राइस।

फल और बेरी जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, सेब, संतरा, अंगूर, आदि।

अखरोट और बादाम जैसे मेवे

कुछ वनस्पति तेल जैसे कैनोला ऑयल, सूरजमुखी के बीज का तेल और ऑलिव ऑयल भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना है तो इन चीजों से बनाइए दूरी

 

उच्च वसा वाले डेयरी उत्पाद कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाले हो सकते हैं। जब हम फुल फैट वसा वाले डेयरी और मांस खा रहे होते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल की समस्या को बढ़ाने वाला हो सकता है। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट का सेवन कम करें।

फुल फैट वाले डेयरी उत्पाद जैस दूध और मक्खन कम खाएं।

ज्यादा तले हुए खाद्य पदार्थ

किसी भी प्रकार की बीमारी और समस्या के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

error: Content is protected !!