Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

5 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त, पंचाग जानिए पंडित रामवतार शास्त्री से।

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज। 05/10/2020.हिन्दी पंंचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार दिन है। आज गणेश संकष्टी चतुर्थी है। आज सुबह 10 बजे के बाद चतुर्थी तिथि लग रही है, इसलिए आज आप गणेश चतुर्थी का व्रत रख सकते हैं। गणेश चतुर्थी की पूजा दोपहर में होती है। गणेश पूजा के साथ ही भगवान शिव और भगवान विष्णु की भी पूजा करना आपके लिए कल्याणकारी रहेगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 10:03 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास कृष्ण पक्ष की तृतीया 10 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी भरणी नक्षत्र 14 घंटे 56 मिनट तक, तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र वज्र योग 24 घंटे 04 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग मेष में चंद्रमा 21 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात् वृष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज तृतीया के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। वहीं, सूर्यास्त आज शाम को 06 बजकर 02 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

गणेश चतुर्थी का चंद्रोदय रात को 08 बजकर 12 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 06 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 01 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक।

अमृत काल: सुबह 09 बजकर 32 मिनट से दिन में 11 बजकर 20 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से दोपहर 02 बजकर 54 मिनट तक।

error: Content is protected !!