श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्युज 24 अगस्त 2023
पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ “अपना संस्थान” राज्य के हर गाँव, हर क्षेत्र मे पर्यावरण जन चेतना यात्रा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। “अपना संस्थान” की पर्यावरण जन चेतना यात्रा 23 अगस्त को लूणकरणसर से रवाना होकर गुसाईसर बड़ा, आडसर, मोमासर, तोलियासर से होते रात्रि 8:30 पर श्रीडूंगरगढ़ के हेमू कालानी पार्क पहुंची। जहां समाजसेवी श्रवण कुमार सिंधी ने यात्रा की अध्यक्षता करते हुए पर्यावरण संरक्षण की महती जरूरत बताई।

यात्रा के संयोजक भारतीय किसान संघ के धन्ने सिंह तंवर ने इस यात्रा के उद्देश्यों को बताया। तंवर ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना हैं।
भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने बताया कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण समस्या से जूझ रहा है। मौसम में परिवर्तन इतना हो चुका है कि बेमौसम बारिश, आंधी और सर्दी-गर्मी हो रही है। इससे बचने का उपाय सिर्फ सिर्फ पेड़ लगाना और इनका संरक्षण करना है। इस अवसर पर गिरधर दास, सोहन राम, महेंद्र सिंह, बजरंग सिंह सहित अन्य पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया। इस यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह यादव, कर्मवीर नेहरा, ओमप्रकाश सहित कस्बे के गणमान्यजन शामिल रहे।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।