श्रीडूंगरगढ़ लाइव 16 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ ही नही बल्कि पूरे जिले में सेवा का पर्याय बन चुकी है आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति। समिति के सेवादार किसी भी आकस्मिक सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। समिति 24X7 सेवा कार्य मे निःस्वार्थ भाव से लगी रहती है। सेवादार अपने निजी कार्यो से पहले किसी जरूरतमंद की सेवा करना अपना धर्म समझते है।
‘परहित सरिस धर्म नहीं भाई, परपीड़ा सम नहीं अधमाई’
इसी को अपना मूलमंत्र मानने वाली आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की सेवा का सम्मान बीकानेर जिला प्रशासन ने किया है।
सेवा समिति को मिला जिला स्तरीय समान
कहीं दुर्घटना होने पर सबसे पहले पहुंचने, चिकित्साकर्मियों के साथ घायलों का ईलाज करने, किसी आयोजन में कर्मठता से योगदान देने, जीव जंतु मात्र के प्रति सेवा भाव से कार्य करने की विशेषताओं वाली पहचान आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की पूरे क्षेत्र में बन गई है। समिति के सेवादार समिति के बैनर तले अपनी सेवाएं दे रहें है। गत मंगलवार को राष्ट्रीय पर्व पर क्षेत्र की इस समिति का सम्मान जिला स्तरीय समारोह में हुआ।
स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर बीकानेर में शिक्षा मंत्री बी. डी. कल्ला, संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, जिला कलेक्टर भगवतीप्रसाद कलाल ने समिति के सेवादारों रामावतार सुथार , हरि शर्मा को सेवा का सम्मान दिया।
सेवादारों ने इसे समिति के भामाशाह व सेवादारों का सम्मान बताते हुए इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।