श्रीडूंगरगढ़ लाइव 31 मई 2023। धर्म और कर्म की नगरी श्रीडूंगरगढ़ धार्मिक कार्यो और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाला क्षेत्र है। यहाँ के नागरिक सेवाकार्यो में हमेशा तत्पर रहते है। आज निर्जला एकादशी के दिन किये गए धार्मिक एवं सेवाकार्यो से बहुत पुण्य प्राप्त होता है। आज निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य पर नर नारायण सेवा संस्थान श्री डूंगरगढ़ ने घुमचक्कर के निकट भीषण गर्मी में आमजन और राहगीरों के लिए लस्सी, केरी शरबत से सभीबकी प्यास बुझाई। नर नारायण सेवा संस्थान के सभी सेवादारो के साथ साथ गोसेवार्थ सुंदरकांड मंडली ओर मोमासर मित्र मंडली के सेवादारो ने भी अपना श्रम दान कियॉ । संस्थान ने सभी सेवादारो का साधुवाद किया। मानव सेवार्थ के उद्देश्य से गठित यह संस्थान सेवादारों और भामाशाहो के सहयोग से अलग – अलग गावों में कुल 53 जरूरत मन्द परिवारो को प्रत्येक महीने राशन पहुँचा रही है।












अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।